A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवांगन समाज के जिला स्तरीय विशाल सामाजिक अधिवेशन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन में 254 युवकों एवं 168 युवतियों ने अपने जीवन साथी चुनने परिचय दिया। इसके साथ ही पुनर्विवाह के इच्छुक 43 तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर ने भी दिया अपना परिचय

देवांगन समाज शिक्षित, संगठित और छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाज है : विधायक ललित चन्द्राकर

IMG 20251207 225911
Oplus_16908288

देवांगन समाज के जिला स्तरीय विशाल सामाजिक अधिवेशन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन में 254 युवकों एवं 168 युवतियों ने अपने जीवन साथी चुनने परिचय दिया। इसके साथ ही पुनर्विवाह के इच्छुक 43 तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर ने भी दिया अपना परिचय 

• देवांगन समाज के अधिवेशन में समाज में दिखावा एवं फिजूलखर्ची रोकने, सामुहिक विवाह को बढ़ावा देने, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को समाप्त करने पर दिया जोर 

• देवांगन समाज शिक्षित, संगठित और छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाज है : विधायक ललित चन्द्राकर

• युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने लोगों की उमड़ी भारी भीड़ देवांगन समाज की एकता और सशक्त संगठन को प्रदर्शित करता है : विधायक रिकेश सेन

• सीजी पीएससी में चयनित डिप्टी कलेक्टर यशवंत देवांगन सहित अन्य प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।

IMG 20251207 230350
Oplus_16908288

भिलाई। दुर्ग जिला देवांगन समाज के तत्वावधान में युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा 7 दिसंबर, रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम, कैम्प -2 भिलाई में देवांगन समाज का विशाल सामाजिक अधिवेशन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में दुर्ग जिला के अलावा नागपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा आदि शहरों से भी लोग शामिल हुए। सम्मेलन में 254 युवकों एवं 168 युवतियों ने अपने जीवन साथी चुनने परिचय दिया। इसके साथ ही पुनर्विवाह के इच्छुक 43 तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर ने भी अपना परिचय दिया।

IMG 20251207 225713
Oplus_16908288

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, धमधा जनपद उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, देवांगन समाज कोष्टा कोष्टी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, शंकरलाल देवांगन, धनेश देवांगन, सरिता देवांगन, जिला अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन, सचिव धनुष देवांगन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र लिमज़े आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंद देवांगन की।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज शिक्षित, संगठित और छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाज है। इस समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समाज के लोग शासन के प्रतिष्ठित पदों पर आसीन हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।

IMG 20251207 225817
Oplus_16908288

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने परिचय सम्मेलन में भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि यह देवांगन समाज की एकता और सशक्त संगठन को प्रदर्शित करता है। उन्होंने अपने द्वारा सामाजिक संस्थाओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क पानी बाटल सप्लाई की शुरुआत देवांगन समाज के इस सम्मेलन से किया। उन्होंने परमेश्वरी विद्यालय सुपेला में भवन निर्माण हेतु 30 लाख रुपए एवं कोहका में भवन के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रेमचंद देवांगन ने देवांगन समाज की उपलब्धियों एवं आगामी रचनात्मक आयोजनों की जानकारी दी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा समाज को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, धनुषराम देवांगन ने भी संबोधित किया। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश देवांगन ने स्वागत भाषण दिया।

अधिवेशन में आयोजित समाजिक संगोष्ठी में देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने देवांगन समाज के द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह को बढ़ावा देने, दिखावा एवं फिजूलखर्ची रोकने, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को समाप्त करने आदि की आवश्यकता पर सारगर्भित आधार वक्तव्य दिया। उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर इसका जबरदस्त स्वागत किया।

अतिथियों ने एक स्मारिका का भी विमोचन किया, जिसमें देवांगन समाज के लगभग एक हजार विवाह योग्य युवक युवतियों का विवरण, समाजोपयोगी लेख-कविताएं एवं अन्य उपयोगी जानकारियां प्रकाशित की गई है। सामाजिक स्मारिका के संपादक घनश्याम कुमार देवांगन हैं।

सम्मेलन में सीजी पीएससी में चयनित डिप्टी कलेक्टर यशवंत देवांगन, लक्ष्मी देवांगन सहित अन्य प्रतिभाओं का समाज के द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष पुराणिक राम देवांगन, कार्य. अध्यक्ष राकेश देवांगन, सचिव धनुष राम देवांगन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र लिमजे, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशीष देवांगन, भिलाई अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सोहनलाल देवांगन, अलखराम देवांगन, भेदूराम देवांगन, धनुकराम देवांगन, लक्ष्मीनारायण, दुष्यंत देवांगन, भूषणलाल देवांगन, अशोक देवांगन, मनोहर देवांगन, डोमनलाल देवांगन आदि सहित, जिला, ब्लाक, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा समाज की महिलाएं, पुरूष एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मेलन की सम्पूर्ण व्यवस्था में जिला देवांगन समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष देवांगन एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कीर्ति देवांगन के नेतृत्व में उनकी टीम की भागीदारी सराहनीय रही।

सम्मेलन की सफलता में दुर्ग जिला देवांगन समाज के केन्द्रीय पदाधिकारी गण अध्यक्ष पुरानिकराम देवांगन, सचिव धनुष राम देवांगन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र लिमजे, उपाध्यक्ष मुकेश देवांगन, मनोहर देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, मंगतूराम देवांगन, सोहनलाल देवांगन, संतोषी देवांगन, राजेश देवांगन, हरिप्रसाद देवांगन, प्रहलाद देवांगन, रीना देवांगन, सावित्री देवांगन, भूषण लाल देवांगन, धनुषराम देवांगन, अशोक देवांगन पुनाराम देवांगन, हीरालाल देवांगन, होरी लाल देवांगन, भेदूराम देवांगन, अलखराम देवांगन, मेंघलाल देवांगन, चैतराम देवांगन, त्रिभुवन देवांगन, अनिल भाले, यादराम देवांगन, कुंज बिहारी देवांगन, गणेश राम देवांगन, बाबूलाल देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष देवांगन एवं उनकी टीम तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कीर्ति देवांगन एवं उनकी टीम सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम की कई महिनों की कठोर परिश्रम का योगदान रहा। युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ एवं ब्लाक देवांगन समाज कैम्प -2, बैकुंठ धाम ने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई।

सम्मेलन के दौरान बिहारी जंघेल की सांस्कृतिक संस्था छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा के कलाकारों ने लगातार आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को बांधे रखा। सम्मेलन का शुभारंभ माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना एवं आरती से हुई और समापन पुनः आरती कर के की गई।

सम्पूर्ण सम्मेलन का संचालन घनश्याम देवांगन, गिरधरलाल देवांगन एवं पिंकी देवांगन ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र लिमजे ने किया

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!