उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। 2 दिसंबर से 6 दिसंबर व 7 दिसंबर को भी चार परियोजनाओं में एक ही फोटो का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया गया।।

।। रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत बिजलपुर में मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार सामने आया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। ग्राम बिजलपुर में भूतिया रजिस्टर में 7 दिसंबर को भी 2 दिसंबर वाला फोटो के सहारे मनरेगा में 83 मजदूरों लगा फर्जी हाजिरी।।

08 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

सूत्रों की मानें तो मोटी कमीशन की रकम पहले मिलने के कारण भूतिया रजिस्टर की जांच करने में नदारत रूधौली ब्लाक के जिम्मेदार ?

बस्ती जनपद के रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत बिजलपुर में मनरेगा के नाम पर ऐसा भ्रष्टाचार सामने आया है, जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान और नाराज़ हैं। ऑनलाइन अटेंडेंस के अनुसार, 2 दिसंबर से 6 दिसंबर व 7 दिसंबर को भी चार परियोजनाओं में एक ही फोटो का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया गया।

लोगों का कहना है कि न मजदूर दिखे, न काम हुआ — लेकिन कागज़ों पर रोज़ 83 मजदूर हाज़िर दर्ज।

🔥 फर्जी हाजिरी का पूरा खेल—

👉 महिलाओं के नाम हाजिरी रजिस्टर में दर्ज, लेकिन पोर्टल पर पुरुषों की फोटो अपलोड।

👉 अपलोड की गई फोटो वास्तविक काम से मेल नहीं खातीं।

👉 अलग-अलग मजदूरों की फोटो अपलोड, लेकिन हाजिरी किसी और नाम से दर्ज।

लोग इसे “फर्जी हाजिरी का महाउत्सव” बता रहे हैं।

👻 भूतिया उपस्थिति रजिस्टर – अब 7 दिसंबर भी इसमें शामिल।

लोगों के अनुसार,

➡ 7 दिसंबर को भी ‘भूतिया रजिस्ट्रेशन’ में फर्जी हाजिरी दर्ज कर दी गई।

➡ मौके पर कोई मजदूर नहीं मिला, फिर भी पोर्टल पर काम पूरा दिखाया गया।

➡ लोगों यह पूछ रहे हैं कि जब काम हुआ ही नहीं तो हाजिरी किसकी लगाई गई?

🔥 प्रशासन की चुप्पी पर सवाल—

मीडिया और लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जवाब वही पुराना —“जानकारी मिली है, कार्रवाई की जाएगी।”अक्सर यह कार्रवाई फाइलों में ही दबी रह जाती है।

लोगों का तीखा सवाल—“क्या भ्रष्टाचार पकड़ने के लिए अधिकारी को न्योता भेजना पड़ेगा?”मजदूरों का हक छीना जा रहा है, सरकारी खजाना लुट रहा है, और भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम चल रहा है।

बिजलपुर के लोग पूछ रहे हैं—“यह फर्जी हाजिरी मेला कब रुकेगा? या यह भी एक ऐसी कहानी बन जाएगी जो फाइलों में ही दफ्न रह जाएगी और भ्रष्टाचारी अगली तैयारी में लग जाएंगे?”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!