
कटनी
नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित पूजन सामग्री संग्रहण वाहन इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पूजन अवशेष एकत्रित होते हैं, जिन्हें पूर्व में या तो नदी ,तालाबों अथवा जल स्त्रोतों में बहा दिया जाता था या खुले स्थान पर फेंक दिया जाता था। इससे न केवल जल स्रोत प्रदूषित होते थे, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रारंभ की गई इस पहल से अब पूजन सामग्री को एकत्रित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक ठोस तंत्र विकसित किया गया है। वाहन संचालक श्री कन्हैया गुप्ता बताते है कि यह वाहन निर्धारित मार्गों पर भ्रमण कर प्रतिदिन नगर के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों से निकलने वाली पूजन सामग्री के अवशेष एकत्रित करता है, जिसे बाद में सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारित किया जाता है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एव विज्ञापन हेतु संपर्क करें










