उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। चिकित्सक के डिग्री हटा लेने के बाद भी एलआईसी स्थित एमआरआई एंड सीटी स्कैन सेंटर का संचालन धड़ल्ले से हो रहा।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बिना चिकित्सक चल रहा एमआरआई एंड सीटी स्कैन सेंटर।।

💫 चिकित्सक के डिग्री हटा लेने के बाद भी एलआईसी स्थित एमआरआई एंड सीटी स्कैन सेंटर चल रहा।।
09 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती ।। चिकित्सक के डिग्री हटा लेने के बाद भी एलआईसी स्थित एमआरआई एंड सीटी स्कैन सेंटर का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इस बात की जानकारी होने के बाद सीएमओ कार्यालय से सेंटर संचालक को नोटिस जारी की गई है। पीसीपीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. एके चौधरी का कहना है कि उक्त सेंटर पर जिस चिकित्सक ने अपनी डिग्री लगाई थी, उन्होंने वापस ले ली है। उसी दिन से सेंटर का संचालन बंद हो जाना चाहिए। संचालक को नोटिस जारी की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आधुनिक एमआरआई एंड सीटी स्कैन सेंटर पर डॉ. सतीश कुमार की डिग्री लगी हुई थी।

चिकित्सक ने सीएमओ कार्यालय को भेजे अपने पत्र में कहा है कि उन्होंने 20 नवंबर 2025 को अपनी डिग्री उक्त सेंटर से हटा ली है। इसकी जानकारी सेंटर संचालक को भी दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद नोडल की ओर से नोटिस जारी की गई है। नोटिस में निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से सेंटर बंद कर दें। उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करें, अन्यथा की दशा में पंजीकरण निरस्त करते हुए पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत विधिक कार्यवाई की जाएगी।

बस्ती में एलआईसी के पास एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए आधुनिक एमआरआई & सीटी स्कैन सेंटर है, जो मालवीय रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित है, लेकिन हाल ही में यह विवादों में रहा है क्योंकि वहां से एक डॉक्टर की डिग्री हटाई गई है और संचालन बंद करने के नोटिस जारी हुए हैं।

एलआईसी के पास एमआरआई/सीटी स्कैन सेंटर (बस्ती):

आधुनिक एमआरआई & सीटी स्कैन सेंटर: यह एलआईसी ऑफिस के सामने, मालवीय रोड, बस्ती में है। हालांकि, इसमें डॉक्टर की डिग्री विवाद के कारण हाल ही में समस्या आई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!