उत्तर प्रदेशगोरखपुरबस्तीसिद्धार्थनगर 

।। नगर पंचायत रुधौली में फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल का पकड़ा डुप्लीकेट माल।।

।। डिस्ट्रीब्यूटर अमित बरनवाल ने माल उतरते ही इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। रुधौली में नकली तेल जब्त:पुलिस ने 6 टीन जब्त किए, खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।।

09 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
IMG 20251209 093359

रुधौली नगर पंचायत में सोमवार को खाद्य मिलावट का एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक स्थानीय दुकानदार के यहां डुप्लीकेट सोयाबीन तेल पकड़ा गया। डिस्ट्रीब्यूटर अमित बरनवाल ने माल उतरते ही इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।Screenshot 20251209 094146

फूड सेफ्टी विभाग बना लोगों की जान का दुश्मन नहीं कर रहा जांच।डिस्ट्रीब्यूटर ने पकड़वाया नकली फॉर्च्यून तेल सो रहा जिले का फूड सेफ्टी विभाग। रुधौली नगर पंचायत में पकड़ा गया डुप्लीकेट फॉर्च्यून तेल, बाज़ार में मचा हड़कंप।फूड सेफ्टी विभाग न आंख खोल रहे, न मौके पर पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी। वर्षों से चल रहे नकली तेल के सप्लाई नेटवर्क पर फूड इंस्पेक्टर की खामोशी संदिग्ध। अधिकारियों की लापरवाही से खुलेआम बिक रहा जहरीला नकली सोयाबीन तेल। नकली कारोबार माफिया, पीड़ित डिस्ट्रीब्यूटर पर बना रहे समझौते का दबाव। 

🔥 फूड सेफ्टी विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल मिलीभगत से फैला कारोबार। 

व्यापारियों में हड़कंप, उपभोक्ता डरे हुए जिम्मेदार खिला रहे थे लोगों को जहर? खाद्य सुरक्षा विभाग जांच न होने से लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा। FIR दर्ज होते ही कई चेहरे बेनकाब होकर जाएंगे सलाखों के पीछे—सूत्र। लोगों की मांग नकली तेल रैकेट से जुड़े गिरोह का हो खुलासा और सख्त कार्रवाई।

डिस्ट्रीब्यूटर के अनुसार, कई महीनों से डुप्लीकेट तेल की आपूर्ति की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत के बावजूद इस मामले की अनदेखी की जाती रही, जिसके परिणामस्वरूप लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आईं।

घटना की सूचना मिलने पर रुधौली पुलिस ने मौके से सभी तेल के 5 से 6 टीन को जब्त कर थाने में रखवा दिया है। बताया गया है कि कंपनी के अधिकारी या प्रतिनिधि के पहुंचने के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मामला रुधौली थाना कस्बा क्षेत्र के बांसी रोड यूनियन बैंक के पास का है।

।। नगर पंचायत रुधौली में फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल का पकड़ा डुप्लीकेट माल।। डिस्ट्रीब्यूटर ने माल उतरते ही वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल।पीड़ित डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कई महीनों से आ रहा था डुप्लीकेट सोयाबीन तेल।नकली तेल से कई बार क्षेत्र के लोगों की सेहत बिगड़ने की भी सामने आई बातें।

सूत्रों के माने गोरखपुर की गाड़ी और मालिक से चल रहा डुप्लीकेसी का खेल।डिस्ट्रीब्यूटर की शिकायत पर रूधौली पुलिस ने पूरे माल को थाने में कराया बंद।कंपनी के प्रतिनिधि के आने के बाद होगी FIR दर्ज करने की कार्रवाई : सूत्र

डुप्लीकेट माल पकड़े जाने पर लोगों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल।डुप्लीकेट माल पकड़े जाने से रूधौली समेत अन्य बाजार में मचा हड़कंप। खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर।रुधौली थाना कस्बा के बखिरा रोड के पास का बताया जा रहा मामला।

डुप्लीकेट तेल पकड़े जाने के बाद रुधौली सहित आसपास के बाजारों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मिलावटखोरी पर कड़ी निगरानी रखने, खाद्य विभाग और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

रूधौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 06 टीन मिलावटी फॉर्च्यून सोयाबीन तेल बरामद किया और तेल से भरी पिकअप गाड़ी को सीज कर लिया। इस मामले में 05 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के दिशा-निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में, SHO संजय दुबे के नेतृत्व में की गई।

नामजद आरोपियों में इरशाद (राजघाट, गोरखपुर),पंकज पासवान (राजघाट, गोरखपुर),धर्मवीर उर्फ भोले (राजघाट, गोरखपुर),शिव प्रसाद (रूधौली, बस्ती)
जसपाल (सिद्धार्थनगर)

पुलिस टीम में SHO संजय दुबे, निरीक्षक बृजेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, SI शिव कुमार यादव, का0 अंकित राय व का0 राजू यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई प्रगति पर है।Screenshot 20251210 091152

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!