।। छावनी बाजार में स्मैकियों का आतंक चरम पर, लोग रात में जागने को मजबूर।।
।। अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई करने वाले 2015 बैच के दबंग IPS अधिकारी चक्रेश मिश्रा सर जब से ANTF उत्तर प्रदेश के एसपी बनाए गए हैं।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई करने वाले 2015 बैच के दबंग IPS अधिकारी चक्रेश मिश्रा सर जब से ANTF उत्तर प्रदेश के एसपी बनाए गए हैं। उसके बाद से लगातार पूरे प्रदेश में उन्होंने नशे का कारोबार करने वाले माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। बड़े-बड़े माफिया सलाखों के पीछे जा रहे हैं, तो वहीं कुछ माफिया नशे का कारोबार छोड़कर प्रदेश से भाग रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में ANTF टीम की नशे के अवैध कारोबार पर धमाकेदार प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है। जनता की माने तो ऐसे जांबाज IPS को किसी जिले में पुलिस कप्तान के रूप में सीएम योगी जी को भेजना चाहिए जिससे कि सरकार की लोकप्रियता आम जनमानस में और शानदार बन सके। और सरकार की जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई में तेजी देखने को मिले।
09 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
।।अवैध नशा माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने पर लगातार मिलती है धमकी।।
💫 बस्ती पुलिस प्रशासन अपराधियों के साथ या सुशासन के साथ।।
बस्ती जिले में गाँजा माफियाओ से जुड़ा मामला। अभी भी इन स्थानों पर सक्रिय है गाँजा तस्कर। बस्ती जिले के छावनी थाना के विक्रमजोत सहित अन्य इलाकों में पुलिस की शह पर बेचा जाता है गाँजा।
🚨पुरानी बस्ती क्षेत्र में हड़िया, चमनगंज, और हनुमानगंज में तेजी से फल फूल रहा अवैध गांजा व स्मैक व्यवसाय 🚨
🔥हर्रैया थाना क्षेत्र बना नशे का अड्डा, गांजा,चरस,अफीम का कारोबार चरम पर।
पुलिस के संरक्षण में खुलेआम बिक रहा नशा, कानून बना तमाशबीन। हर्रैया व महूघाट, मुरादीपुर में गांजे,अफीम की बिक्री, बच्चों तक पहुंच रहा जहर। महूघाट चौराहे पर नशे का अड्डा, पुलिस की रहनुमाई में फलफूल रहा धंधा। नशे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ियां, मगर जिम्मेदारों की नहीं टूट रही नींद। जब रक्षक ही बनें भक्षक, तो न्याय की उम्मीद किससे? खड़ा हो रहा सवाल।
🔥 लाखों की कमाई में हिस्सेदार बन चुकी पुलिस, कार्रवाई की उम्मीद बेकार।
जनता में व्याप्त भारी आक्रोश, लेकिन खौफ के साए में दबी हुई आवाजें। क्या प्रशासन जागेगा या नशे का खेल यूं ही चलता रहेगा?ये तस्कर बस्ती ही नही गोंडा बॉर्डर और अयोध्या बॉर्डर के अंदर भी कर रहे है गाँजा तस्करी का कार्य।
बस्ती जिले के हरैया और परशुरामपुर में गाँजा तस्कर सक्रिय।परशुरामपुर और हरैया के गाँजा तस्करों के नाम आया सामने। हर्रैया और परसरामपुर में दीपक चौहान और सुभाष गौतम नाम का गाँजा तस्कर सक्रिय । अपने गुर्गों ने बेचवता है गाँजा।
पुलिस की मिली भगत के कारण हरैया और परशुरामपुर में बिक रहा है गाँजा।कप्तानगंज थानां के तेलियाडीह सहित अन्य जगहों पर बिक रहा गाँजा।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 3 जगहों पर बिक रहा अबैध गाँजा। कोतवाली थाना के जिगिना के पास कानी नाम से फेमस महिला बेच रही है गाँजा, कई बार जा चुकी है जेल भी। अगर कभी पुलिस पकड़ती भी है तो में सरगना को नही उसके चेलो को। मेन सरगना पर नही होती पुलिस की कोई कार्यवाही।
🚨 छावनी बाजार में स्मैकियों का आतंक चरम पर, लोग रात में जागने को मजबूर।।
चोरी की घटनाओं ने जनता का जीना किया हराम, डर का साया हर गली पर भारी। हालात ऐसे कि लोग कर्ज लेकर लगवा रहे सीसीटीवी, सुरक्षा पर खुला तमाचा।शिकायतों की फाइलें मोटी होती जा रहीं, मगर कार्रवाई रेंगने को भी नहीं।
🔥 पुलिस बूथ के सामने दुकान का टूटा ताला और पुलिस खामोशी ओढ़े बैठी। सीसीटीवी में चेहरा साफ, नाम साफ पर कार्रवाई गायब! ये कौन-सी डील चल रही?
🔥 प्रतापपुर में तीन बिजली मोटर चोरी, ग्रामीण अभी भी न्याय का कर रहे इंतज़ार।
🔥 गाड़ियों से डीज़ल-पार्ट उड़ना अब रोज का खेल, चोरों के हौसले आसमान पर।
छावनी में अपराध सिस्टम बेअसर ये आखिर किसकी ढाल में पल रहा नेटवर्क?
















