
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
बुधवार 10 दिसंबर 2025, ==================> आंध्रप्रदेश के दक्षिण तटीय इलाके से शिरडी सांई नगर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। रेल राज्य मंत्री वी• सोमना जी ने कल मंगलवार 09 दिसंबर को तिरूपति-सांई नगर शिरडी के लिए एकमात्र ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इस शुभ अवसर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने कहा कि तिरूपति-सांईनगर शिरडी एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास एवं व्यापारिक गतिविधियों में इससे वृद्धि होगी और इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। तिरूपति-सांई नगर शिरडी नई रेल सेवा से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र के मध्य सीधी रेल कनेक्टविटी भी बनेगी। आंध्रप्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्रों से सांई नगर शिरडी के लिए यह पहली सीधी रेल सेवा भी है। इस ट्रेन के चलने से तीर्थ यात्रा, धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी• सोमना जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिरूपति-सांई नगर शिरडी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह नई ट्रेन सेवा महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, सिकंदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी देगी। यह नई ट्रेन परली , बैजनाथ जो कि एक महत्वपूर्ण शिव मंदिर भी है उसको भी जोड़ने का काम करेगी





