
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर की होनहार ऑलराउंडर गौरी शर्मा ने 69वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की 19 वर्ष आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में स्थान बनाया है। गौरी के इस चयन से जिले में खुशी की लहर है और खेल जगत में उनके प्रतिभा की सराहना की जा रही है। गौरी की सफलता पर उनके कोच जॉन्टी शुक्ला, पंडित शशांक रावत, डॉक्टर रजनीश विश्वकर्मा एवं नितेश शर्मा ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गौरी ने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और मजबूत समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक शिवपुरी में आयोजित की जाएगी, जहाँ गौरी अपने शानदार खेल से मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से सागर जिले का नाम रोशन करेगी,





