A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक सरकार की उपलब्धियो को पहुचाए – विधायक लारिया

IMG 20251217 151310

IMG 20251217 151222

IMG 20251217 151344सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर, 25 दिसम्बर को अटल जयंती एवं आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भाजपा मकरोनिया ग्रामीण मण्डल के शक्ति केंद्र सिदगुवां एवं सानोधा पर आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मकरोनिया ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक, योजना प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष में अद्वितीय कार्य किए हैं। सरकार के इन दो वर्षों के अद्वितीय कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी कार्यों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरह हमें भी पार्टी कार्यां के लिए पूरी तरह समर्पित रहकर संगठन कार्यो को आगे बढ़ाना है। पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बैठकों, संगोष्ठियों और संपर्क अभियान के जरिए पहुंचाएं। विधायक ने आगे कहा कि यह वर्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष है, जिसे पूरे सम्मान और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विधायक लारिया ने कहा कि इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात 15 मिनट तक प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार, पिछले तीन महीनों में कैबिनेट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा संगठन द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाकर जन-जन में सरकार की उपलब्धियाँ पहुंचाई जाएँगी। हम सब मिलकर जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुँचाएँगे और आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण सफलता दिलाएँगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!