A2Z सभी खबर सभी जिले की

काव्य रूप फुलवारी कार्यक्रम संपन्न, स्व. अमिता भार्गव स्मृति द्वारा साहित्य और बाल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया

कोटा।नवदुर्गा मंदिर प्रांगण, महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर- 3, में पौषबड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन एवं बाल प्रतिभाओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई।

कार्यक्रम के आयोजक रूप नारायण शर्मा ‘संजय’ ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के प्रथम सत्र में श्रीमती स्नेहलता शर्मा की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया जिसमें मंच संचालक राम शर्मा कापरेन ने सरस्वती वंदना ने प्रस्तुत की।

वहीं वरिष्ठ कवियों में प्रेम शास्त्री, तंवर सिंह, नहुष व्यास, श्री जोधराज मधुकर, हेमराज सिंह ‘हेम’, डॉ. शिव लहरी तथा श्रोताओं को काव्य रस से सराबोर कराया।

इसके बाद नवोदित कवि महावीर रेनवाल (मोरपा), राम शर्मा (कापरेन), गजेन्द्र जांगिड़ (कोटड़ा), दिलीप सिंह हरप्रीत (हिण्डोली), रोहित भार्गव (कवाई), दीपेश सुमन (सुवासा, बूंदी), बंटी सुमन (कनवास), मोहित मेरोठा (बिलखेड़ा, कवाई), तेजकरण यादव (गीतकार, दीगोद), रवि राष्ट्रवादी (रामगंजमंडी), विशाल प्रजापत (पारलिया), विजय पांचाल (देलून्दा, बूंदी) एवं हास्य कवि सुशील कलवार (कोटा) अपनी रचनाएं प्रस्तुत हुई।

इस अवसर पर शालिनी गौतम और देहदानी नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान व मीडिया क्लब कोटा द्वारा कवि गणों और बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।

बाल प्रस्तुतियों की प्रभारी इंदु गौतम ने बताया कि बच्चों द्वारा गीता श्लोक, कविता पाठ, नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां दी। इनमें यशवर्धन शर्मा, नव्या शर्मा, लक्षिता कंवर, जाह्नवी शर्मा, गौरान राठौड़, हिमांक नागर,एवं आयुष पारिक आदि ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।इस अवसर पर पूर्व पार्षद शालिनी गौतम, कैलाश पेसवानी, कपिल बंजारा, अभय सक्सेना, पानाचंद मालव, मदन मीणा, विरेंद्र सिंह, सुनील खण्डेलवाल, देवराज सिंह आदि की उपस्थिति रही। अंत में डाॅक्टर शिव लहरी और मंदिर समिति के द्वारा देहदानी नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के अरुण भार्गव व मीडिया क्लब कोटा के श्याम सुंदर शर्मा द्वारा कवि गणों और बाल कलाकारों को पुरस्कृत किये व पधारे हुए महानुभावों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!