A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रंगीलो भारत – सीज़न 4 : गठबंधन के रंग” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन

रंगीलो भारत – सीज़न 4 : गठबंधन के रंग” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन

जयपुर। ड्रीम अचीवर्स एवं जयपुर विमेन सोशल एसोसिएशन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “रंगीला भारत – सीज़न 4 : गठबंधन के रंग” का भव्य एवं रंगारंग आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजन में भारत की विविध विवाह परंपराओं, संस्कृति और रंगों की शानदार झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में पी सी एम मसाले से गोविंद रावत, संजीव जैन,एस के ज्वैलर्स से संजू खुंटेटा, वाघबकरी चाय, गुलाब ऑयल से मीना जैन चौधरी, हाईवा हेवन रिज़ॉर्ट से रवींद्र सिंह, सुरिति चुघ, रत्ना जैन गंगवाल, पूजा शर्मा, CA अतुल जैन, श्याम गुप्ता, श्यामा गुप्ता एवं श्रीमती अरुणा स्वामी , अंजलि स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात पल्लवी लोक कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना एवं रंगारंग प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के दूल्हा-दुल्हन की पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत की, जिसमें से 6 प्रतिभागियों को विनर घोषित किया गया । निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. शालिनी माथुर, डॉ. दीपम शर्मा एवं पारुल भार्गव ने बखूबी निभाई । सिंगल ब्राइड वॉक में द्वितीय रनरअप नेहा शर्मा , प्रथम रनरअप भावना शर्मा रहीं। विनर का खिताब जीता jww क्लब की सदस्या पायल खंडेलवाल ने। कपल कैटेगरी में विनर रहे पारी सिंह कुशवाह ,रूपेंद्र कुमार विनर और सुमिता शेखावत पवन सिंह शेखावत रनरअप रहे।
विमेन कपल कैटेगरी में बंगाली जोड़े अनीता मीना व रिंकी सोनी ने अपनी अदाओं से सबका मन मोह लिया और विनर का खिताब जीता।
रैंप वॉक की शुरुआत आयोजकों द्वारा विभिन्न राज्यों की छटा बिखेरते हुए एक शानदार डांस परफॉर्मेंस के साथ की गई। जिसने सभी में देशभक्ति का जोश भर दिया । इस प्रस्तुति को तैयार कराने में ड्रीम अचीवर्स की कल्चरल सेक्रेटरी मीना सैनी एवं अंजू शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच पर शिवानी सक्सेना ,रेणु खंडेलवाल, अरुणा सिखवाल, परवीन हीरा, सपना जांगिड़, सुनीता कराड़िया, मेघमाला परेता, सुमिता शेखावत, अनामिका जैन एवं मेघा तिवारी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सोल डांस एकेडमी से फैशन कोरियोग्राफर नेहा विजय एवं उनकी टीम सदस्य नैना कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को सुंदर अंदाज़ में रैंप वॉक सिखाया। रेड स्केच से काशवी जैन व टीम मेंबर काव्या गुप्ता ने डिज़ाइनिंग पार्टनर के रूप में अपनी अहम सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी जैन, प्रीति साराफ, गीतांजलि यादववंशी, ऊषा अग्रवाल, सुमिता शेखावत, सुमन धाकड़ एवं दीपिका गुम्बर , चेतन एडवरटाइजिंग कंपनी व के के के इवेंट्स का विशेष योगदान रहा। नवल किशोर शर्मा जी ने मीडिया पार्टनर के रूप में कार्यक्रम को व्यापक पहचान दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन रेडियो सिटी राजस्थान से RJ दामिनी एवं एंकर-मॉडल शिखा जैन ने अपनी मधुर वाणी और खूबसूरत अंदाज़ में किया। आयोजन में लगभग 500 दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के सभी खूबसूरत पलों को फोटोग्राफर दिनेश कुमावत ने कैमरे में कैद किया। अंत में गीत फ्यूज़न बैंड की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगठन के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “रंगीला भारत – सीज़न 4 : गठबंधन के रंग” को यादगार बना दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!