
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में गणित दिवस के अवसर पर फूड फेस्टिवल का शुभारंभ भारत माता, ओम , मां शारदे तथा गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष समिति अध्यक्ष जोखू प्रसाद, सचिव रवि प्रकाश, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, सह सचिव चंदन कुमार,वार्ड पार्षद रंजन कुमार, नगीना शाही प्रधानाध्यापिका लवली आनंद, व्याख्याता मीरा देवी और विद्यालय प्रधानाचार्य रविकांत पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फूड फेस्टिवल की प्रस्तावना बतलाते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि-प्रतिवर्ष गणित दिवस के अवसर पर विद्यालय में फूड फेस्टिवल का आयोजन होता है। वृत्त, चतुर्भुज व त्रिभुज जैसी विविध गणितीय आकृति युक्त डिशेज भैया-बहनों ने बहुत मेहनत से बनाया है।
वहीं नीरज आचार्य जी ने भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के विषय के बारे में कहा कि-रामानुजन का गणितशास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान है।रामानुजन ने लगभग 4000 प्रमेय अपने देश को दिया है।
फूड फेस्टिवल में कुल 17 स्टॉल थे। भैया-बहनों द्वारा बनाए गए लिट्टी चोखा, दही बड़ा, मोमोज, मंचूरियन, फ्रूट सलाद, गुलाब जामुन,चाट, पानी पुरी के स्वाद का आनंद सभी अभिभावक गण आंगतुक अतिथियों ने उठाया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। मौके पर आचार्य कृष्ण कुमार पांडेय, नंदलाल पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप गुप्ता, रुपेश कुमार, कृष्ण मुरारी, हृषिकेश तिवारी , हिमांशु झा, बिक्रम प्रसाद, अमन केरकेट्टा सहित आचार्या नीति कुमारी, खूशबू सिंघल, आरती श्रीवास्तव, सलोनी कुमारी, तन्वी जोशी उपस्थित थे।





