A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिस्थानीय समाचार

बीडीओ ने अवैध शराब भट्ठी को तोड़ा, सैकड़ों लीटर महुआ शराब किया नष्ट

श्री बंशीधर नगर प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्ठी पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राईक की है

श्री बंशीधर नगर प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्ठी पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राईक की है। बीडीओ रौशन कुमार ने अलकर के घाघरा जंगल में अवैध रूप से चल रही महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने सैकड़ों लीटर तैयार अवैध महुआ शराब और ड्रम में रखे गए महुआ को नष्ट कर दिया।

Screenshot 20251230 224355इसकी पुष्टि बीडीओ रौशन कुमार ने की है।

Screenshot 20251230 224355

जानकारी के अनुसार बीडीओ श्री कुमार भोजपुर पंचायत के अलकर में बीएलओ से निर्वाचन से जुड़े मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने गए थे, इसी दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्ठी संचालित होने संबंधी मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने अलकर के घाघरा जंगल में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब और चुलाने के लिये तैयार किये जा रहे महुआ को नष्ट कर दिया। उन्होंने भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया। बीडीओ रौशन कुमार ने बताया कि लगभग 19 ड्रम महुआ शराब को नष्ट किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!