
*छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जिला महासमुंद के विभिन्न ब्लॉकों में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य एवं*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार
कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि किसान कांग्रेस हमेशा किसानों की आवाज़ बनकर उनके हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। संगठन द्वारा जिन साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में किसान खाद, बीज, बिजली, पानी, समर्थन मूल्य और धान खरीदी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में किसान कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आने वाले समय में किसान कांग्रेस किसानों के हित में सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।












