
नए साल की पहली सुबह से शाम तक गाजन माता धाम पर गूंजे मंत्र 2026 के स्वागत के लिए मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
पाली नए साल के पहले दिन गुरुवार सुबह से शाम तक रोहट क्षेत्र के धर्मधारी के गाजन माता धाम पर आस्था का माहौल देखने को मिला। कड़ाके की सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में गांव व शहरवासी सुबह सवेरे से शाम तक मां के दर्शन के लिए पहुंचे ।श्रद्धालुओं ने मां गाजण माता से सुख समृद्धि स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की व पाली नगर निगम के आयुक्त नवीन भारद्वाज व उनके परिवार ने मां के दरबार में आरती कर धोक लगाई। कई लोग परिवार के साथ मां के दरबार पहुंचे। मौके पर अध्यक्ष सुखदेव सिंह राजपुरोहित हीर सिंह, भीक सिंह, भंवर सिंह, रामचंद्र सिंह राजपुरोहित, पेमाराम बंजारा मौजूद रहे।











