A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाली पुराना हाउसिंग बोर्ड में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

माननीय नालसा द्वारा शीतकालीन महीनों के दौहरान बढ़ते पर्यावरणीय प्रदूषण, विशेष रूप से देश के अनेक भागों में वायु गुणवत्ता में हो रही गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए “proctect today, secure tomorrow” शीर्षक से पैन इंडिया पर्यावरण विधिक साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल व बालिका सृजन योजना के संबंध में विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली के तत्वाधान मे आज दिनांक 01.01.2026 को मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत पार्क सफाई व कटिंग कार्य पुराना हाउसिंग बोर्ड में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  किया गया, शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर ने उक्त पहल के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरणीय विधिक जागरूकता को सुदृढ करना, सरल एवं किफायती निवारण उपायों को प्रोत्साहित करना तथा समुदायों विशेष कर संवेदनशील वर्गों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध वैधानिक शिकायत निवारण तंत्रो के संबंध में जागरूक कर सशक्त बनाना है। इसके साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना 4.0” के संबंध में भी जानकारी प्रदान की तथा हेल्पलाइन नंबर 15100,पीड़ित प्रतिकर योजना, वृक्षारोपण आदि की जानकारी प्रदान की। इस शिविर मे मेट इंदिरा आचार्य व सीता, शोभा, दुर्गा सहित कई महिलाओं व श्याम सुंदर, महेंद्र आदि आमजन ने भाग लिया।IMG 20260101 WA0240 IMG 20260101 WA0256 IMG 20260101 WA0257

Back to top button
error: Content is protected !!