A2Z सभी खबर सभी जिले की

नए साल की सौगातः गांधीनगर थाना शुरु,

भीलवाड़ा\  केशव मिश्रा नववर्ष के पहले ही दिन टेक्सटाइल सिटी के लिए सुरक्षा, की दृष्टि से शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार दोपहर भीलवाड़ा में गंधीनगर थाने का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन मे चार चाँद लगा दिए,। नए थाने की के साथ ही क्षेत्र हजारों नागरिकों को त्वरित न्याय, तेज पुलिस कार्रवाई और बेहतर सुविधा का भरोसा मिला है।

 

43 जवानों का सशक्त बल, पहली प्रभारी बनीं पुष्पा कासोटिया

 

  1. गांधीनगर थाने के सुचारू संचालन के लिए पुलिस लाइन व विभिन्न थानों से 43 पुलिसकर्मियों की तत्काल पदस्थापना की गई है। थाने की पहली थाना प्रभारी के रूप में पुष्पा कासोटिया की नियुक्ति की गई है-जो न सिर्फ प्रशासनिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि महिला नेतृत्व की सशक्त मिसाल भी है। उनके साथ उप निरीक्षक हंसपाल सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाने में तैनात बल में 4 सहायक उप निरिक्षक, 5 हेड कांस्टेबल, 33 कांस्टेबल, 1 कांस्टेबल चालक, शामिल है-यानी कुल 43 जवानों का मजबूत सुरुक्षा घेरा अब क्षेत्र की निगरानी करेगा। थाने का संपर्क नंबर 01482-220081उद्घाटन समारोह में शहर के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नगर निगम महापौर राकेश पाठक, उप महापौर रामनाथ योगी, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नारानीवाल, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष जीपी खटीक, पार्षद ओमप्रकाश पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाने के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं जनता को मिलेगा सीधा और त्वरित लाभ जिला कलेक्टर और एस पी ने स्पष्ट किया कि गांधीनगर थाना शुरू होने से कोतवाली और प्रतापनगर जैसे बड़े थानों का दबाव कम होगा। अब क्षेत्रवासियों से अपनी शिकायत लेकर दूर नहीं जाना पड़ेगा। गश्त बढ़ेगी, प्रतिक्रिया तेज होगी और अपराधियों पर शिकंजा और कसता नजर आएगा। कुल मिलाकर, नए साल की यह शुरुआत भीलवाड़ा के लिए उम्मीदों, सुरक्षा और प्रशासनिक मजबूती का संदेश लेकर आया है-जहां पुलिस अब और भी नजदीक, सतर्क और सक्षम होंगी,।
Back to top button
error: Content is protected !!