A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में विशाल धार्मिक आयोजन आज से, तैयारियां पूर्ण 

महंत सीताराम शरण जी महाराज करेंगे राम कथा 

रीठी, कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.Screenshot 20260105 115725.Google

रीठी नगर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष होने वाले विशाल धार्मिक आयोजन का यह 22 वां वर्ष है और इस वर्ष सिद्धन धाम लोढ़ा के परम पूज्य बाल संत जी महाराज के कृपा पात्र प्रसिद्ध महंत श्री सीताराम शरण जी महाराज अपने श्री मुख से 5 जनवरी से श्री राम कथा सुनाएंगे एवं श्री राम महायज्ञ के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण भी होगा। आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। समूचे नगर को ध्वज-पताकाओं से सजाया जा रहा है, कथा स्थल पर भव्य पंडाल भी बनकर तैयार हो चुका है। देखा गया कि प्रतिवर्ष होने वाले इस धार्मिक आयोजन से उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

दोपहर दो बजे से होगी कथा

IMG 20260104 WA0002 1कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि आगामी 5 जनवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत होगी और महाराज जी की भव्य अगवानी की जाएगी। बताया गया कि इसी दिन श्री राम महायज्ञ की शुरुआत भी वैदिक मंत्रों के साथ होगी साथ ही असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण की प्रतिदिन प्रसिद्ध कथावाचक और आयोजन के संरक्षक डॉक्टर रजनीश शास्त्री जी के सानिध्य में प्रतिदिन प्रात 8 बजे से 12 बजे तक संपन्न होंगे। कथा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। जगदीश अग्रवाल, संतोष पटेल, राजेश कंदेले, संतोष राय, मिल्लू लाल चक्रवर्ती, सोनेलाल पटेल, मुकेश कंदेले, कंछेदी पटेल, सीताराम पटेल, दूज्जी पटेल, अज्जू पटेल, प्रभु नारायण दुबे, गुलाब सिंह, बिंजन श्रीवास, ऋषभ पाल , हैप्पी अग्रवाल, विपिन जैन, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुनील दुबे, मोंटू राय, संदीप राय, राशु कंदेले सहित अन्य नागरिक ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!