
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी नगर के विशाल 22 वें धार्मिक आयोजन का सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई जो हाई स्कूल पहुंची जहां कथा व्यास जी श्री सीताशरण जी महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा पुनः ढोल-नगाड़े व दिवाली नृत्य के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। जहां राम कथा शुरू हुई। इस दौरान लोगों में गजब की आस्था देखी गई। बड़ी संख्या में सिर पर कलश रखकर पीले रंग की साड़ियों में महिलाएं चल रहीं थीं, कलश यात्रा का आतिशबाजी कर जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से पंडित डॉ रजनीश शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण होता तथा दोपहर दो बजे कथा व्यास श्री सीताशरण जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा का श्रोताओं को रसपान कराएंगे। इस दौरान कंछेदी पटेल, राजकुमार शिवहरे, संतोष पटेल, राजेश कंदेल, सुनील अग्रवाल, कमलेश नामदेव, दुज्जी पटेल, संस्कार मांझी, प्रिंस बिलैया, धमेंद्र पटेल, अजय कुमार लोधी, हीरालाल पाण्डेय, हीरा श्रीवास्तव, मुकेश विश्वकर्मा, संदीप राय, सुमेर पटेल, दिनेश दुबे, हप्पू पटेल, अंकुश सोनी, मयूर अग्रवाल, प्रेमलाल नामदेव, मुकेश कंदेल, बिंजन श्रीवास, राकेश कुशवाहा, शिवचरण सकवार, अनिल कंदेले शंभू बर्मन, संतोष यादव, घासी पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।






