A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

यूआईडीएआई ने आधार पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस को बढ़ा दिया है ।

अब आधार पीवीसी कार्ड बनवाने के लिए 50रू के बदले 75 रू देने पड़ेंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
मंगलवार 06 जनवरी 2026
========> प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई ने आधार पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस को बढ़ा दिया है। जानकारी अनुसार अब आधार पीवीसी कार्ड बनवाने के लिए 50रू के बदले 75 रू देने पड़ेंगे। पहले आधार पीवीसी कार्ड के लिए 50रू देने होते थे। प्राप्त जानकारी अनुसार यह नई कीमत 01 जनवरी 2026 से लागू हो गई है यूआईडीएआई के अनुसार फीस बढ़ाने के पीछे कारण मैटेरियल, प्रिंटिंग एवं सिक्योर डिलिवरी का खर्च बढ़ना है। पीवीसी आधार कार्ड एक टिकाऊ , आसानी के साथ रखे जाने योग्य एक प्रकार का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार कार्ड की सभी जानकारियों को प्रिन्ट किया जाता है। यह पीवीसी कार्ड बैंक के एटीएम या डेबिट कार्ड जैसा ही होता है जो कि आसानी के साथ अपने पर्स मे रखा जा सकता है। यह कार्ड जल्दी खराब भी नहीं होता है। जानकारी अनुसार यह पीवीसी कार्ड पॉलीविनाइल क्लोराइड से बनाया जाता है। जो कि पानी और किसी प्रकार के टूट फूट से सुरक्षित रहता है। इस पीवीसी कार्ड मे कई तरह के सिक्योरिटीज फीचर्स भी होते हैं, इसमें एक सिक्योर क्युआर कोड, होलोग्राम, घोस्ट इमेज, तथा माइक्रो टेक्स्ट होता है। पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए- यूआईडीएआई की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बेवसाइट पर जाकर आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके पश्चात अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दी गई खाली जगह पर भरें, और सबमिट करें। अब ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें। इसके पश्चात यहां पर आपके द्वारा दी गई जानकारी दिखाई देगी, यहां नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड से भुगतान का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपको पेमेंट के पेज पर जाना होगा, और आधार पीवीसी कार्ड से संबंधित फीस का भुगतान करना होगा। भुगतान पूरा हो जाने पर आपके आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर की प्रकिया पूर्ण हो जायेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूआईडीएआई के द्वारा पांच दिनों के अंदर आधार प्रिन्ट करके भारतीय डाक के द्वारा आपके बताए गए पते पर भेज दिया जायेगा। यदि कोई ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड नहीं बनवाना चाहता है तो इसे ऑनलाइन तरीके से भी बनवाया जा सकता है। इसके लिए आधार केंद्र पर जाना होगा, और वहां जाकर आसानी के साथ अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आधार कार्ड तीन फार्मेट में आता है। पहला आधार लेटर, दूसरा ई आधार और तीसरा पीवीसी कार्ड मे उपलब्ध है। यूआईडीएआई के अनुसार आजकल बाजार से जो पीवीसी कार्ड बनाए जा रहे हैं , वह मान्य नहीं है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!