मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:देवसर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र खुटार का किए औचिक निरिक्षण।

FB IMG 1767791220789

 

 

  • देवसर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र खुटार का किए औचिक निरिक्षण और दिए आवस्यक निर्देश
  • * मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। विधायक डॉ मेश्राम*

सिगरौली : जिले के अन्तर्गत देवसर विधानसभा में विधायक डा. राजेन्द्र मेश्राम ने मंडल खुटार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इनडोर वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, स्वच्छता व्यवस्था एवं उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधनों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर उपचार हेतु आए मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। आवश्यक दवाओं की स्टॉक स्थिति एवं उपचार प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!