A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रयागराज का दौरा एवं मेला का निरीक्षण

 

IMG 20260110 130437

प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहे। वह करीब 6 घंटे तक शहर में मौजूद रहकर माघ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री संगम क्षेत्र में जाएंगे और वहां स्नान व निरीक्षण के बाद सतुआ बाबा के शिविर में भी पहुंचे इसके अलावा मेला क्षेत्र में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा किया।

CM के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शुक्रवार देर रात तक अफसर तैयारियों में जुटे रहे। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार देर शाम पुलिस अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में बनी पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि 22 नवंबर को भी मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज आकर मेला तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!