
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी नगर में चल रहे विशाल धार्मिक आयोजन का चहुंओर उल्लास देखने को मिल रहा है, इन दिनों समूचा नगर भक्तिमय नजर आ रहा है। भोर होते ही कथा स्थल पर शिवलिंग निर्माण करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और दोपहर को प्रभु श्रीराम की पावन कथा का रसपान करने तो श्रोताओं का हुजूम ही उमड़ पड़ता है। शुक्रवार को कथा के चौथे दिन व्यास जी महंत सीताराम शरण जी महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं से लेकर अहिल्या उद्धार तक के प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर मौजूद रहे। प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। 
प्रभु की बाल क्रीड़ाएं जीवन को सरल और पवित्र बनाने का मार्ग है
महंत सीताराम शरण जी महाराज ने भगवान के बाल रूप दर्शन की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु की बाल क्रीड़ाएं जीवन को सरल और पवित्र बनाने का मार्ग दिखाती हैं। कथा में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। सीताराम शरण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जिस घर में भगवान का भजन नहीं होता, वहां अभिमान, मोह और झगड़े उत्पन्न होते हैं। भजन से ही घर-परिवार में शांति और सद्भाव बना रहता है। इसके बाद उन्होंने भगवान के नामकरण संस्कार, जनेऊ संस्कार और विद्याध्ययन लीलाओं का वर्णन किया।
चिंता के बजाय चिंतन से समाधान प्राप्त होता है
कथा व्यास जी ने जीवन संदेश देते हुए कहा कि चिंता के बजाय चिंतन से समाधान प्राप्त होता है। प्रभु का स्मरण मनुष्य को हर संकट से बाहर निकालता है। कथा के अगले प्रसंग में विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की लीला का वर्णन किया गया। इसमें ताड़का वध सहित कई घटनाओं का उल्लेख हुआ। कथा के अंत में अहिल्या उद्धार प्रसंग का वर्णन किया गया। बताया गया कि प्रभु श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या का उद्धार हुआ। इस अवसर पर शंकर महंतो पूर्व जनपद अध्यक्ष,योगेश तिवारी बीआरसी, राम दास अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, राजेश कंदेले, राजकुमार शिवहरे, कृष्ण कुमार शुक्ला, नरेन्द्र सिंह गोड़,भोला पटेल, नंद राम सैनी, जग्गू पटेल, सरोज गुप्ता, अमृतलाल विश्वकर्मा, गुलाब सिंह, सोने लाल पटेल, शिवकुमार गुप्ता, श्रीकांत राय, जगदीश सिंह, प्रतीक जैन, किरण परौहा, नंदू बर्मन, देवराज सोनकर, महेश पटेल, प्रांजल अग्रवाल, लकी गड़ारी, प्रेमलाल राय, प्रिंस राय, प्रदीप गुप्ता, जय कुमार राय, मुन्ना बर्मन, प्रदीप कंदेले, पवन नामदेव, रितेश गुप्ता, संस्कार मांझी, अनुज दुबे मुंडा महाराज, शुभम् पटेल, अजय पटेल , जितेंद्र पटेल, निंजू श्रीवास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


