महराजगंज।सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज कसमरिया के स्थापना के शानदार 25 वर्ष पूरा होने पर आज रजत जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना चंद्रा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल , डा. शांतिशरण मिश्र , गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अमरेंद्र शर्मा , पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. चन्द्रकिशोर जी के सुपुत्र डा. दीपक चंद्रा , कौशल किशोर तेज प्रताप पीजी कॉलेज बागापार के प्रबंधक डा. अमित प्रताप सिंह , लोकगायक विद्यासागर यादव, प्रधानाचार्य अवधेश पांडेय , श्रेया पटेल, मनोज वर्मा, पिंटू चौधरी, सुबोध, ऋषिकेश गुप्ता, सुनील पटेल, भानु पटेल, हरेंद्र गुप्ता, राजेश शर्मा, रुक्मिणी, इंदू, अनामिका, अनुराधा यादव आदि मौजूद रहे ।