
श्री गंगानगर(राकेशघिंटाला
)सूरतगढ़ के भोजेवाला रोड पर एक ट्रैक्टर चालक के साथ लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लूट का शिकार हुए ट्रैक्टर चालक ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को मौके के पास से पकड़ लिया।
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन अवैध हथियार बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी टिब्बी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनके नाम सुभाष कुमार,राजेंद्र कुमार सतपाल सिंह बताए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों का किसी संगठित गिरोह से संबंध है या नहीं, इससे पहले भी ये कई आपराधिक वारदात में शामिल रहे हैं।
इस घटना में ग्रामीणों की सजगता और एकजुटता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। समय रहते ग्रामीणों की कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी फरार हो सकते थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया है और मामले की गहन जांच जारी है।










