मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: नगर निगम अमले द्वारा घर घर जाकर किया जा रहा है पेयजल का परीक्षण.

FB IMG 1768730192236

 

 

  • नगर निगम अमले द्वारा घर घर जाकर किया जा रहा है पेयजल का परीक्षण
  • पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है अभियान।

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त के निर्देशानुसार हर एक दिन निगम की टीम द्वारा वार्डो में पहुचकर हर घर पेयजल के सुद्धता की जांच की जा रही है। इस दौरान निगम अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में सी.पी तिवारी के निवास, वार्ड क्रमांक 23 में शिव नारायण विश्वकर्मा के निवास वार्ड क्रमांक 26 में नंदलाल कुशवहार के निवास से पेयजल का सैम्पल कलेक्ट कर शुद्धता की जॉच की गई।

आयुक्त श्रीमती प्रधान के निर्देशानुसार अमले द्वारा घर-घर जाकर पानी में क्लोरीन की मात्रा की जाँच करने के साथ और शहरवासियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इस दौरान न केवल गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि प्राप्त शिकायतों के निराकरण किया जा रहा है। निगम अमले द्वारा नियमित रूप से ओवरहेड टैंक और वॉल चैंबर की सफाई की जा रही जिससे शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके।नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रधान ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा नगर के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। नगर में स्थापित पानी के स्त्रोतों की साफ-सफाई, ट्यूबवेलों के माध्यम से किए जाने वाले पेयजल वितरण के क्लोरीनेशन कार्य के साथ ही विभिन्न वार्डों से रोजाना एकत्रित किए जा रहे पानी की सैंपलिंग का कार्य निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त पेयजल के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायतों प्राप्त होने पर तत्परता से निराकरण कराकर पेयजल वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्हाने नगर वासियो से आग्रह किया है पेयजल से संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निगम द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 7610107107 पर तत्काल अवगत कराये ताकि समस्या का तत्परता से समाधान किया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!