
मोंठ में विशाल श्री राम कथा को लेकर प्रतिपाल सिंह उर्फ राम जी परिहार द्वारा गरौठा नगर व क्षेत्र में घर-घर जाकर कार्ड एवं चावल देकर दिया निमंत्रण
झांसी गरौठा 23 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक शीतला माता मंदिर प्रांगण मोठ में आयोजित होने वाली अमृतमयी श्रीराम कथा अमृत वर्षा कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम आयोजक रामजी परिहार डुमरई ने कस्बा वासियों को निमंत्रण पत्र एवं चावल देकर उनसे इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

कथा व्यास आचार्य श्री शांतनु जी महाराज के श्री मुख से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कथा प्रांगण में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेताओं एवं हस्तियों के आने की संभावना है।
इस मौके पर अरविंद फौजी जीतू फौजी गजेंद्र चौहान गुड्डू पाठक दीपेंद्र परिहार प्रिंस खरे प्रदीप तिवारी धर्मेंद्र बुंदेला हरेंद सिंह चौहान दयाशरण रिछारिया लोचन दाऊ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।










