A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर बड़ी खबर । 200 साल पुराने सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च में नई आध्यात्मिक शुरुआत, रेवरेंड मैविस जस्टिना ने संभाली जिम्मेदारी

कोटा (राजस्थान) से सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च सहारनपुर हुआ स्थानांतरण, ऐतिहासिक एंग्लिकन परंपरा के अनुसार नियमित आराधना एवं प्रार्थना सभाओं को करने का लिया संकल्प।

WhatsApp Image 2026 07 12 at 11.40.41 AM3 WhatsApp Image 2026 07 12 at 11.40.41 AM2 WhatsApp Image 2026 07 12 at 11.40.41 AM1 WhatsApp Image 2026 07 12 at 11.40.41 AM

सहारनपुर बड़ी खबर । 200 साल पुराने सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च में नई आध्यात्मिक शुरुआत, रेवरेंड मैविस जस्टिना ने संभाली जिम्मेदारी

कोटा (राजस्थान) से सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च सहारनपुर हुआ स्थानांतरण, ऐतिहासिक एंग्लिकन परंपरा के अनुसार नियमित आराधना एवं प्रार्थना सभाओं को करने का लिया संकल्प।

सहारनपुर |

सहारनपुर के बाजोरिया मार्ग स्थित चर्च कम्पाउंड में बने लगभग 200 वर्ष पुराने ऐतिहासिक सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च में रविवार को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के साथ नई आध्यात्मिक शुरुआत हुई। चर्च ऑफ इंडिया (CIPBC) के मेट्रोपोलिटन दी मोस्ट राइट रेवरेंड सैमुएल पीटर प्रकाश द्वारा रेवरेंड मैविस जस्टिना का कोटा (राजस्थान) से सहारनपुर स्थानांतरण किए जाने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से चर्च की जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर चर्च में विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कलीसिया के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसमे मुखयु रूप से चर्च ऑफ़ इंडिया इंडियन चर्च ट्रस्टीज के सम्पत्ति अधिकारी अलिक जॉन सिंह भी उपस्तिथ रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेवरेण्ड डेनियल मसीह द्वारा प्रभु यीशु मसीह की स्तुति और सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया। आराधना के दौरान विश्वासियों ने भक्ति गीत गाए, पवित्र बाइबल से वचन सुने और चर्च के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की। पूरे चर्च परिसर में श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

अपने प्रथम संबोधन में रेवरेंड मैविस जस्टिना ने कहा कि एंग्लिकन चर्च की आराधना पद्धति और धार्मिक परंपराएं सदियों पुरानी विरासत का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर का सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च ऐतिहासिक महत्व रखता है और यहां एंग्लिकन परंपरा के अनुरूप नियमित प्रार्थना सभाएं, आराधना, बाइबल अध्ययन और अन्य धार्मिक गतिविधियों को भारत के संविधान तथा कानून के अधीन में रह कर पूर्ण की जाएँगी, ताकि चर्च की ऐतिहासिक पहचान और आध्यात्मिक गरिमा को नई ऊर्जा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि चर्च केवल प्रार्थना का स्थान नहीं बल्कि प्रेम, सेवा, भाईचारे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र है। उनका प्रयास रहेगा कि चर्च की धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक सेवाओं को भी और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और संदेश से जुड़ सकें।

इस अवसर पर लखनऊ डीओसिस के बिशप राइट रेव० जॉन ऐ० प्रकाश ने जानकारी दी कि ब्रदर डॉमनिक मसीह, उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें एंग्लिकन परंपरा, चर्च प्रशासन, आराधना पद्धति और धार्मिक सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में वे भी चर्च की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

चर्च के वरिष्ठ सदस्यों, कलीसिया तथा चर्च कमिटी ने रेवरेंड मैविस जस्टिना का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चर्च की धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। श्रद्धालुओं ने इसे चर्च के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने चर्च, समाज, देश और विश्व में शांति, प्रेम और सद्भाव के लिए सामूहिक प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

 

🌍वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – सच के साथ, हर पल आपके साथ!

देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी, सटीक और विश्वसनीय खबर सबसे पहले पाने के लिए हलचल इंडिया न्यूज़ से जुड़े रहें। हम आपके लिए लाते हैं तथ्यपरक समाचार, जनहित से जुड़े मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, राजनीति, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और विशेष खोजी रिपोर्टों की हर महत्वपूर्ण जानकारी।

👉 ब्रेकिंग न्यूज़ | अपराध | जनहित | पुलिस | प्रशासन | राजनीति | विशेष रिपोर्ट | खोजी पत्रकारिता

👍 हमारा Page Like करें
📲 Follow करें
🔔 नोटिफिकेशन ऑन करें
🔁 खबर को अधिक से अधिक Share करें ताकि सही जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे।

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

📞 संपर्क सूत्र: 8217554083

📢 खबर, विज्ञापन, प्रेस विज्ञप्ति, जनहित की सूचना, कार्यक्रम कवरेज एवं विशेष समाचारों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु संपर्क करें।

हलचल इंडिया न्यूज़ — निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध।

Back to top button
error: Content is protected !!