

जयपुर/डीडवाना-कुचामन, – अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान द्वारा आयोजित “प्रेरणा से परिणाम”उद्यमिता एवं व्यवसाय मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन रविवार को जयपुर स्थित **”उमंग सभागार”** में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमिनार का उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को आधुनिक व्यापारिक अवसरों, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रेरित करना रहा।
सेमिनार में मुख्य वक्ता श्री आर.एस. चोयल ने उद्यमिता, व्यवसाय विस्तार, आत्मनिर्भरता, माइंड पावर तथा लक्ष्य प्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं से नवाचार अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन घनश्याम जी पंवार प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के सानिध्य में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा डीडवाना-कुचामन के **जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद सीधड़** के नेतृत्व में जिले से प्रतिनिधिमंडल ने सेमिनार में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप लदोया लाडनूं, फूल चंद दायमा परबतसर, रामनिवास हर्षवाल नावां, चम्पा लाल कंवलेचा मकराना जिला मीडिया प्रभारी नटवर लाल जांगिड़ नीतू जांगिड़ (कुचामन) राकेश जांगिड़ (नावां) पप्पू जांगिड़ (शिल्पकार),द्वारका प्रसाद जांगिड़ (बिदियाद) धर्मवीर जांगिड़ ,जयप्रकाश जांगिड़ (खाटू),सीताराम जी (नावां) एवं मोहन जी (बावड़ी) सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने, नए व्यवसाय प्रारंभ करने तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रदेश सभा का इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।





