

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात
गुजरात के मोरबी में एक मूंगफली गोदाम में लगी भीषण आग पर आखिरकार 9 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस भयानक आग को बुझाने के लिए मोरबी और राजकोट की फायर ब्रिगेड टीमों ने दिन-रात लगातार काम किया। मूंगफली के विशाल स्टॉक के नीचे सुलगती आग के कारण दमकलकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद आखिरकार जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े शेड को तोड़ा गया और आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दर्दनाक हादसे में ₹44 करोड़ से अधिक मूल्य की मूंगफली और अन्य सामग्रियां जलकर राख हो गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान दर्ज किया गया है।









