
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 13 जुलाई 2026
छत्तीसगढ-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम. रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने महादेव साल रेलवे-स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव दिए जाने का फैसला किया है। महादेवसाल मंदिर में प्रतिवर्ष श्रावण मास के महिनें में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण दर्शन करने के पहुंचते हैं। महादेवसाल मंदिर में श्रावण मास में लगने वाला मेला श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित करता है। श्रावण मास के दौरान सोमवार के साथ साथ ही पूरे महिने भर मंदिर परिसर में विशेष पूजा आराधना , धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रतिवर्ष अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। इस वर्ष भी श्रावण मास में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव दिए जाने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है। पह सुविधा 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। रेलवे के इस निर्णय से छत्तीसगढ प्रदेश सहित आसपास के अन्य प्रदेशों से महादेवसाल मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु भक्तजनों को राहत मिल सकती है। दपूम. रेलवे से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों के महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर ठहरनें से बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर तथा अन्य रेलवे-स्टेशन क्षेत्र के रेल यात्रियों को इससे सफर करना आसान हो सकता है। रेलवे की ओर से जारी की गई जानकारी अनुसार 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव रहेगा। 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन में रुकते हुए चलेगी, जानकारी अनुसार यह ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन 09:47 बजे पहुंचेगी और 09:48 बजे प्रस्थान करेगी। 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर दोपहर में 15:17 बजे पहुंचेगी और 15:20 बजे रवाना होगी। 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18477 पुरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर सुबह 07:24 बजे पहुंचेगी और 07:26 बजे रवाना होगी। 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक 18478 योगनगरी ऋषिकेश- पुरी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर दोपहर में 15:45 बजे पहुंचेगी और 15:47 बजे रवाना होगी। 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक 18109 टाटानगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर सुबह 08:56 पर पहुंचेगी और 08:58 बजे रवाना होगी। 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक 18110 नेताजी सुभाष चंद्र इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर शाम को 17:23 बजे पहुंचेगी और 17:25 बजे रवाना होगी। 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक 18113 टाटानगर- बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर रात में 21:05 बजे पहुंचेगी और 21:07बजे रवाना होगी। 30 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन महादेवसाल रेलवे-स्टेशन पर रात में 02:03बजे पहुंचेगी और 02:05 बजे रवाना होगी। इस दौरान महादेवसाल मंदिर जाने के ईच्छुक श्रद्धालु भक्तगण आसानी के साथ इन ट्रेनों से सफर कर मंदिर पहुंच सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रीगणों से यात्रा आरंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेनों की समय सारिणी और उनके ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लेने की भी अपील की है।








