
सिजुआ धनबाद
आज दिनांक 18/01/2026 रविवार संध्या 6:00 बजे टाटा सिजुआ 1 नंo में श्री मुन्ना सिंह क़ी अध्यक्षता में एक सार्वजनिक बैठक हुई जिसमें पूरा सिजुआ क्षेत्र के गण् मान्य व्यक्तियों की एक समिति बनी समिति का नाम सर्वसहमति से “सिजुआ बुद्धिजीवी मंच” रखा गया है l
बैठक में सर्वसहमति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिनी का भी चुनाव किया गया जिसमें श्री मोहनलाल नोनिया, श्री मुन्ना सिंह, श्री रामेश्वर राम, श्री जगदीश पासवान एवं श्री गंगा हरि को संरक्षण का भार सोपा गया है l अध्यक्ष का पद श्री हरे राम को दिया गया है एवं उपाध्यक्ष का भार श्री विष्णु चौहान, श्री सुनील यादव, श्री अशोक राम एवं श्री शंकर दास को सौंपा गया l सचिव मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी, सह सचिव, श्री सुरेंद्र नानिया, श्री बैजू बेलदार, श्री चैता रजवार एवं श्री सूरज कुमार को बनाया गया l
संगठन सचिव श्री दिनेश पासवान एवं सह संगठन सचिव विकास कुमार साव को बनाया गया l कोषाध्यक्ष श्री गुड्डू यादव सह कोषाध्यक्ष किरण राणा को बनाया गया और मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार महतो को बनाया गया l समिति गठन होने के बाद लिट्टी चोखा का कार्यक्रम चला l







