A2Z सभी खबर सभी जिले की

गणतंत्र दिवस को लेकर जींद पुलिस अलर्ट मोड पर जींद 

गणतंत्र दिवस को लेकर जींद पुलिस अलर्ट मोड पर

जींद FB IMG 1768826288241

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जींद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिलेभर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत होटल, धर्मशाला, सार्वजनिक स्थान, साइबर कैफे आदि की जांच की जा रही है। स्वेट टीम और स्निफर डॉग्स भी इसमें शामिल हैं। होटल व धर्मशाला संचालकों को ठहरने वालों की सूची पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने आमजन से अपील की है कि किराएदार या नौकर रखने की सूचना पुलिस को दें तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

Back to top button
error: Content is protected !!