A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार

वंदे भारत लाइव न्यूज़

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्नIMG 20260119 WA0084 1 IMG 20260119 WA0067
शीघ्र होगा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
हरिद्वार।
आज दिनांक 19,01,2026 को महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल गंगा उज्योर, शिव मूर्ति में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक समाज हित, सर्व समाज कल्याण एवं आगामी सेवा कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए अत्यंत सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी निःशुल्क मेडिकल कैंप, अन्य स्वास्थ्य एवं सेवा शिविरों तथा पारिवारिक मिलन समारोह जैसे कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले कुछ दिनों में वैश्य समाज द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि, स्थान एवं अन्य विवरण शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से

श्री राकेश गोयल जी, श्री कमल बृजवासी जी, श्री ललित जिंदल जी, श्री प्रवीण जिंदल जी, श्री पंकज मित्तल जी, श्री गिरीश सिंघलजी, श्री संदीप गुप्ता जी (विष्णु घाट), श्री संदीप गुप्ता जी (मुन्ना), श्री विष्णु मित्तल जी श्री आशीष जैन जी, श्री संदीप अग्रवाल जी श्री विजय बंसल जी एवं श्री राहुल बंसल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं “एक ईंट–एक रुपया” के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए वैश्य समाज निरंतर समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से जनसेवा करता रहेगा। स्वास्थ्य सेवा जैसे कार्य समाज की प्राथमिकता में रहेंगे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज को संगठित रखते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता, एकजुटता एवं सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज
हरिद्वार

Back to top button
error: Content is protected !!