A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाई ।*

जींद पुलिस
दिनांक 20.1.2026

*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाई ।*

*276 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त व स्विफ्ट कार सहित एक नशा तस्कर काबू ।*

*खेत में बने लोहे के तहखाने में छिपा रखी थी चूरापोस्त की बड़ी खेप ।*

 

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा के नेतृत्व में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी SI सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डूमरखां खुर्द गांव के नजदीक खेतों में एक नशा तस्कर को 276 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । आरोपी ने अपने साथी के खेत मे लोहे का तहखाना बना रखा था । जिसके ऊपर पराली व गोबर डाल कर तहखाने को छिपा रखा था । लेकिन मुस्तैद सीआईए नरवाना ने तस्करों के मनसूबों पर पानी फेरते हुए नशे के नेटवर्क से जुड़े तस्करों का पर्दाफाश किया है ।

पकडे गए आरोपी की पहचान सुमित उर्फ मीत वासी डूमरखां खुर्द जिला जींद के तौर पर हुई है।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम ASI अवतार सिंह के नेतृत्व में डूमरखां गांव के अड्डा पर मौजूद थी कि सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि सुमित उर्फ मीत व मनीष वासीयान डूमरखां खुर्द रेड चिल्ली ढाबा की आड़ में चूरापोस्त की तस्करी का धंधा करते है व मनीष ने अपने खेत मे भारी मात्रा में चूरापोस्त छिपा रखा है और इस समय मनीष का साथी सुमित उर्फ मीत जो डार्क ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में चुरा पोस्त की खेप लेने मनीष के खेत मे गया हुआ है । सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए डूमरखां खुर्द गांव से तारखां रोड पर रजवाहा के नजदीक आरोपी मनीष के खेत मे रेड कर दी । खेत मे एक स्विफ्ट कार खड़ी दिखाई दी । गाड़ी के नजदीक ही गेहूं के खेत में एक लोहे का तहखाना बना दिखाई दिया जिसमें एक व्यक्ति बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था । सीआईए टीम ने आरोपी को मौका पर ही काबू कर लिया । सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार नरवाना को मौका पर बुलाया और उनकी हाजरी में आरोपी की गाड़ी व लोहे के तहखाने की तलाशी ली तो कार से एक कट्टा व तहखाने से 10 कट्टे कुल 11 कट्टों में 276 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ ।

जिस पर आरोपीयों के खिलाफ थाना सदर नरवाना में मुकदमा नंबर 15 दिनांक 19/1/2026 धारा 15C/61/85 NDPS के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!