
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क जननी एक्सप्रेस का लाभ समय पर गर्भवतियों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण उनके परिजन निजी वाहनों से उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचने को मजबूर हैं। ऐसे ही हाल रविवार की रात रहे। जब प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन गर्भवती को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लेकर पहुंचे। जहां जहां करने के बाद ड्यूटी डाक्टर के द्वारा जिला अस्पताल रेफर करने पर जब परिजनों ने जननी एक्सप्रेस को काॅल कर बुलवाया तो 10 से 15 मिनट में उसके पहुंचने की जानकारी दी गई। लेकिन दो घंटे तक जननी एक्सप्रेस के नहीं पहुंचने पर दर्द से कराहती प्रसूतिका को निजी वाहन से जिला अस्पताल कटनी लेकर परिजन रवाना हुए।
*ये है मामला*
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिमड़ारी निवासी शिवम् यादव की 22 वर्षीय पत्नी अंजनी यादव को प्रशव पीड़ा होने पर रविवार रात्रि नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद गहन चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय कटनी के लिए डॉ विकास त्रिपाठी ने रेफर कर दिया था। शिवम् यादव ने बताया कि जिला चिकित्सालय कटनी ले जाने के लिए जननी एक्सप्रेस को 108 नंबर पर काॅल लगाया था। अस्पताल स्टाफ ने जननी एक्सप्रेस उपलब्ध कराने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन दो घंटे का समय बीत जाने के बाद भी जब जननी एक्सप्रेस नहीं मिली तो वे निजी वाहन से लेकर उसे निकले।
*प्रसूता की जा सकती थी जान, जांच की मांग*
गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार रात्रि दस बजे से बारह बजे तक के बीच रीठी, बिलहरी, बड़गांव, बाकल की जननी एक्सप्रेस वाहनों की जांच की मांग की है उनका कहना है कि आखिरकार इस समय के दौरान उक्त जननी एक्सप्रेस कहां थीं और किस मरीज को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि जननी एक्सप्रेस के इंतजार में तो प्रसूतिका की जान भी जा सकती थी।










