A2Z सभी खबर सभी जिले की

नितिन नबीन सिन्हा बने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पीएम मोदी बोले- मैंने नए अध्यक्ष जी को अपने काम का हिसाब दिया, आगे भी हिसाब देता रहूंगा।

नितिन नबीन सिन्हा बने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वन्दे भारत डिजिटल लाइव न्यूज़ चैनल!

नितिन नबीन सिन्हा मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गटकरी ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। इस संगठन पर्व के दौरान पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, जिनमें सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मुख्यालय में मौजूद रहें।

बीजेपी के भीतर के लोग खासकर वह जो उनके साथ काम कर चुके हैं, उन्हें मेहनती, राजनीतिक रूप से जानकार और पार्टी के प्रति समर्पित प्रथम मानसिकता वाले व्यक्ति के रूप में बताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा, सरल-सुलभ, कुशल नेतृत्व कर्ता और समन्वय के व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। एक कारण यह भी है कि वह जातिगत रूप से कायस्थ समुदाय से आते हैं क्यों की यह समुदाय राजनीतिक एवं मानसिक रूप से तटस्थ माना जाता है।

पीएम मोदी बोले

नितिन नबीन के सामने पीएम मोदी बोले- मैंने नए अध्यक्ष जी को अपने काम का हिसाब दिया, आगे भी हिसाब देता रहूंगा।FB IMG 1768903522414 FB IMG 1768936527645FB IMG 1768929365812 FB IMG 1768929368868 FB IMG 1768903533540 FB IMG 1768936945178 मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, यह मेरे लिए सबसे बड़ा गर्व है। जब पार्टी की बात है तो माननीय नितिन नबीन मेरे बॉस हैं, वे हम सभी के अध्यक्ष हैं।

नितिन नबीन सिन्हा 45 साल के सबसे युवा अध्यक्ष

बीजेपी का गठन 1980 में हुआ। इस तरह 45 साल के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह सहित 11 नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं और 12वें अध्यक्ष के रूप में 45 साल के नितिन नबीन सिन्हा सबसे युवा अध्यक्ष बने।

बीजेपी के भीतर के लोग खासकर वह जो उनके साथ काम कर चुके हैं, उन्हें मेहनती, राजनीतिक रूप से जानकार और पार्टी के प्रति समर्पित प्रथम मानसिकता वाले व्यक्ति के रूप में बताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा, सरल-सुलभ, कुशल नेतृत्व कर्ता और समन्वय के व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। एक कारण यह भी है कि वह जातिगत रूप से कायस्थ समुदाय से आते हैं क्यों की यह समुदाय राजनीतिक एवं मानसिक रूप से तटस्थ माना जाता है।

हीरे की परख जौहरी को होती है

बिहार के नेता नितिन नबीन सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। उनकी इस सफलता का क्या राज है? इस बारे में नितिन नबीन सिन्हा की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव का कहना है कि वे बहुत समर्पित होकर काम करते हैं। वे न तो दिन-रात देखते हैं, न उन पर मौसम का कोई प्रभाव पड़ता है। वे एक ऐसा हीरा हैं, जिसे जौहरी, यानी उनकी पार्टी बीजेपी ने पहचान लिया।

दीपमाला श्रीवास्तव ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नितिन नबीन के बारे में कहा, ”ठंड हो, शीतलहर हो या बारिश आ रही हो, मौसम कुछ भी हो, दिन हो रात हो, सुबह के चार बजे हों, वो काम करना नहीं छोड़ते। हम उनको समर्पण के साथ काम करते हुए देख रहे थे। तो लग रहा था कि वे कुछ न कुछ अलग करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व पहचानता है कि कौन सा व्यक्ति काम करने में इतना सक्षम है। या कहें हीरे की परख जौहरी को ही होती है। तो उन लोगों ने शायद वो हीरा चुनकर निकाल लिया।

 हम ऐसे राजनीतिक दल के सदस्य हैं…

नितिन नबीन सिन्हा ने अपने भाषण में कहा कि जहाँ राजनीति सत्ता नहीं, साधना है।

राजनीति भोग नहीं, त्याग है।

राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है।

राजनीति केवल पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।

नितिन नबीन सिन्हा को मिली जेड कटेगरी की सुरक्षा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। नितिन नबीन को ‘जेड’ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के कमांडो उन्हें सुरक्षा देंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!