
#ट्रैफिक_एडवाइजरी:-
कल दिनांक 22.01.2026 को कानपुर नगर में श्री पंकज चौधरी जी , माननीय केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री , भारत सरकार का भ्रमण/संगोष्ठी कार्यक्रम प्रस्तावित है । उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत कानपुर शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक वॉल्यूम अधिक रहने की सम्भावना है ।
उक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित कराने तथा आमजनमानस को किसी भी असुविधा से बचाने हेतु आमजनमानस से यह अपील करती है-
1. प्रस्तावित भ्रमण/संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान जाजमऊ पुल , हरजिंदर नगर चौराहा , लाल बंगला , नरौना चौराहा , बड़ा चौराहा , परेड चौराहा , लाल इमली चौराहा , गोल चौराहा , रावतपुर तथा सीएसजेएम विश्वविद्यालय गेट पर यातायात दबाव रह सकता है ।
2. असुविधा से बचने हेतु माल रोड और जी०टी० रोड के इस स्ट्रेच का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्रयोग करने से बचें ।
3. सड़क पर वाहन पार्क ना करें ।
4. वाहनों की पार्किंग केवल चिन्हित स्थानों पर ही करें ।
5. ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें ।
6. पैदल चलने वाले व्यक्ति चिन्हित एवं नियत स्थानों से ही सड़क पार करें ।
7. ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के द्वारा दिए गये निर्देशों का पालन करें ।
8. वाहन चालकों से अपील की जाती है कि धैर्य रखें , यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस का सहयोग करें ।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ।
1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
2. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387
“ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों एवं सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रहे सभी प्रकार के इमरजेंसी वाहन यथा एम्बुलेंस , फायर टेंडर आदि को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें । आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है”।
@uppolice
रिपोर्ट अनूप कुमार निषाद






