अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

टी20 क्रिकेट मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली

अभिषेक ने 84 रन, चक्रवर्ती और दुबे को मिले दो- दो विकेट मिले

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर-==> भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल बुधवार को नागपुर मे खेले गए टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। कल बुधवार को नागपुर के जामठा मे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कुल 238 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 190 रन ही बना पाई । भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए, वरूण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को दो दो विकेट मिले। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मे कल हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच मे रिंकू सिंह ने 44 रन, कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 32, और हार्दिक पांड्या ने 25 रनों की पारी खेली। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिले। न्यूजीलैंड की टीम से जैकब डफी और काइल जैमिसन ने दो दो विकेट लिए। मार्क चापमन ने39 रन बनाए। टी20 मैच सीरीज का दूसरा अगला मैच 23 जनवरी को छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में खेला जायेगा

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!