A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुकरौली में चोरी की वारदात , चश्मे की दुकान में हुई चोरी

सुकरौली में चोरी की वारदात , चश्मे की दुकान में हुई चोरी

WhatsApp Image 2026 01 22 at 11.53.23 WhatsApp Image 2026 01 22 at 11.53.24

सुकरौली कुशीनगर , नगर पंचायत सुकरौली वार्ड न० 05 सरदार पटेल नगर स्थित शिवानी आई केयर की दुकान में बीती रात चोरों ने पीछे के रास्ते से फाटक का कुंडी तोड़कर घुसपैठ की और बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने दुकान में रखे कीमती चश्मे, मशीनें और अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सीधे काउंटर में रखी नकदी पर ही निशाना साधा।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 11.53.24 1

दुकानदार ने बताया कि गल्ले में रखे करीब ₹1,00,000 नकद चोर उठा ले गए। सुबह जब दुकान खोली गई तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला और काउंटर खाली था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे दुकानदारों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी की गई नकदी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। सुकरौली जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में चिंता बढ़ गई है और आम नागरिक भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे

Back to top button
error: Content is protected !!