A2Z सभी खबर सभी जिले की

जयपुर में 8.5 किलो और 40×40 सेमी के जांघ के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

जयपुर में 8.5 किलो और 40×40 सेमी के जांघ के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर ने कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी मेडिकल उपलब्धि हासिल की है। सेंटर के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निखिल मेहता एवं टीम डॉ कपिल शर्मा,ओ पी जाट, मनोज बंसल ने 49 वर्षीय महिला मरीज की दाहिनी जांघ के अंदरूनी हिस्से (मेडियल कंपार्टमेंट) में मौजूद विशाल लिपोसारकोमा को सफलतापूर्वक सर्जरी के जरिए निकाला।

इस ट्यूमर का आकार लगभग 40×40 सेंटीमीटर और वजन करीब 8.5 किलोग्राम था, जो इसे अब तक रिपोर्ट किए गए जांघ का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा (टूयमर) माना जा रहा है।

मरीज पिछले 8 वर्षों से इस समस्या से जूझ रही थी। समय के साथ ट्यूमर इतना बड़ा हो गया था कि मरीज को लगातार दर्द, गंभीर शारीरिक परेशानी और चलने-फिरने में भारी दिक्कत होने लगी थी। हालत यह थी कि मरीज कई वर्षों से ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।

जांच में सामने आया कि यह ट्यूमर बेहद ज्यादा रक्तसंचारित (हाईली वैस्कुलर) था और फेमोरल नसों और प्रमुख रक्त वाहिकाओं के बहुत पास था, जिसकी वजह से सर्जरी काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद विशेषज्ञ टीम ने पूरी सावधानी के साथ सफल सर्जरी की।

इस मौके पर डॉ. नरेश सोमानी, डायरेक्टर – ऑन्कोलॉजी, एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर, ने कहा,
“इस तरह के बड़े और एडवांस सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा मरीज की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर देते हैं। एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर में हमारे पास एडवांस तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम है, जिसकी मदद से ऐसे जटिल केसों का भी सफल इलाज संभव हो पाता है।”

यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी डॉ. निखिल मेहता ने अपनी अनुभवी टीम के साथ एलिप्टिकल चीरा लगाकर की। सर्जरी के बाद मरीज में काफी अच्छा सुधार देखने को मिला। मरीज अब बिना किसी सहारे के चल पा रही हैं और उन्हें सर्जरी के तीसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. निखिल मेहता ने बताया,
“लिपोसारकोमा एक दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर है। अगर समय रहते इसका पता न चले, तो यह मरीज को लंबे समय तक शारीरिक परेशानी में डाल सकता है। इस केस में ट्यूमर का आकार और वजन सर्जरी को बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहा, लेकिन सही प्लानिंग और टीमवर्क से हम मरीज को दोबारा चलने लायक बनाया

केस साफ तौर पर दिखाता है कि समय पर जांच, सही इलाज और अनुभवी कैंसर सेंटर मरीज की जिंदगी और उसकी जीवन गुणवत्ता दोनों को बेहतर बना सकते हैं।

एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर एडवांस कैंसर केयर, अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट और मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच के साथ मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!