A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अमेजन कंपनी के साथ फ्रॉड करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार*

*अमेजन कंपनी के साथ फ्रॉड करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार*
IMG 20260122 WA0193*380000/ हज़ार रूपये बरामद*।

थाना सदर नरवाना के चौकी दनोदा पुलिस टीम ने अमेजन कंपनी के साथ फ्रॉड करने वाले आरोपी बिशप वासी सानियाना को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है।

थाना सदर नरवाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि चौकी दनोदा में शिकायतकर्ता अमित कुमार वासी गतौली ने अपनी शिकायत में बताया कि बिशप वाशी सनियाना द्वारा 4 sim.in नाम पर वेबसाइट अपनी मेल आईडी रजिस्टर करके अकाउंट के रूप में तैयार किया और अपना QR कोड बनाकर उस क्यूआर कोड के माध्यम से किसी जानकार से पैसे डलवा लेता था तथा अमेजॉन कंपनी से गिफ्ट कार्ड खरीद लेता था इस प्रकार उसने 4 sim.in साइट पर कंपनी से 30/35 आईडी भिन्न-भिन्न नाम व पता की बनाकर ऑर्डर लगता और उसका एक ही पता देता था फिर उसने मार्च अप्रैल में अमेजॉन कंपनी से अलग-अलग तारीख़ में 30-35 मोबाइल एप्पल फोन ऑर्डर किए। जब डिलीवरी बॉय आता था तो वह केवल व्हाट्सएप कॉल करता था और ऑर्डर के कैंसिल कर देता था और उसकी पेमेंट वापिस गिफ्ट कार्ड में आ जाती इस प्रकार उसने अमेजॉन कंपनी के साथ 17,55166/ रुपए की ऑनलाइन फ्रॉड करके धोखाधड़ी की

जिस पर थाना सदर नरवाना में मुकदमा नंबर 271 /2025 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज रजिस्टर करके सज्जन कुमार द्वारा अमल में लाई गई

आरोपी बिशप को गिरफ्तार करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया तथा प्रयोग की गई गाड़ी क्रेटा व धोखाधड़ी से कमाई रुपयों में 3,80000 /₹ बरामद किए गए।

आरोपी बिशप वासी सनियाना को माननीय अदालत में पेश किया

Back to top button
error: Content is protected !!