A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र ने समाधान शिविर में सुनी चार शिकायतें।

नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र ने समाधान शिविर में सुनी चार शिकायतें।IMG 20260122 WA0195

नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में वीरवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न हुआ। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनसाधारण की समस्याएं सुनी। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं | इसी कड़ी में वीरवार को नरवाना में भी उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ । समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित चार शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का बराबर लाभ मिल सके और समस्याओं के समाधान से जनसाधारण को राहत पहुंचे।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि अधिकतर समस्याओं का निदान मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से करवाया गया । एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने विभाग से संबंधित लोगों की समस्याओं बारे अपडेट ब्यौरा समाधान शिविर में लाएं और समस्या के समाधान उपरांत रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें।शिविर में नायब तहसीलदार रणबीर सिंह, एसईपीओ रीतू व तेजवीर, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मंडे, जेई लोक निर्माण विभाग प्रदीप , क्रीड से सुरेश नैन व नितिन, समाज कल्याण विभाग से सोनिया लिपिक, ज्योति लिपिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!