A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनभद्र पिपरी सीओ की गाड़ी महिला को टक्कर मारकर खाई में गिरी, महिला की मौत सीओ हर्ष पांडेय घायल,वाराणसी रेफर

सोनभद्र पिपरी सीओ की गाड़ी महिला को टक्कर मारकर खाई में गिरी, महिला की मौत सीओ हर्ष पांडेय घायल,वाराणसी रेफर

रेनुकूट में मुर्धवा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला अस्पताली देवी की मौत हो गई। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय की सरकारी गाड़ी ने महिला को टक्कर मारी, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में सीओ समेत गनर एवं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है।

महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय भिजवाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!