मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:कलेक्टर ने की 310 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई।

IMG 20260127 WA0022

 

 

  • सिंगरौली:कलेक्टर ने की 310 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई
  • जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने की 310 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई।

सिंगरौली : आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 310 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जन सुनवाई में पहुचे प्रदीप कुमार निवासी ग्राम बरघटा पिपरा कुरूंद में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने एवं गुलाब प्रसार निवासी ग्राम कोठारी झारा ईलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाये जाने से संबंधित आवेदन दिया। वही अंम्बर सिंह ग्राम बासी बेरदह कम्पनी से प्लांट एवं पेशन का लाभ दिलाये जाने, दल शाह खैरवार निवासी ग्राम मेढौली ने कम्पनी में नौकारी दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया।

वही जन सुनवाई मे आये आवेदक शिवलाल शाह निवासी ग्राम चाचर ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, राज नारायण पनिका निवासी सेमरिया वन भूमि का पट्टा दिलाने, कल्लू बंसल निवासी ग्राम दुआरी देवसर ने कब्जा कास्त के आधार पर पट्ट दिलाने जाने से संबंधित आवेदन दिया। जन सुनवाई में पहुची आवेदिका सुषमा शाह निवासी पापल निवास ने पटवारी द्वारा गलत पुल्ली फाट में सुधार कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। वही रन्नू शाह निवासी खुटार ने भूमि का सीमांकन कराये जाने हेतु आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री बैनल के द्वारा संबंधित आवेदनो को संबंधित अधिकारियो की ओर भेजते हुयें तत्परता से समस्याओ का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए गए। वही जन सुनवाई में कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रो का उपस्थित अधिकारियो से तत्काल निराकरण कराया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की,तहसीलदार अभिषेक यादव, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!