A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*धान खरीदी नहीं हुई और समय-सीमा नहीं बढ़ी तो करेंगे चक्का जाम – मोक्ष कुमार प्रधान**

*धान खरीदी नहीं हुई और समय-सीमा नहीं बढ़ी तो करेंगे चक्का जाम – मोक्ष कुमार प्रधान**

**धान खरीदी नहीं हुई और समय-सीमा नहीं बढ़ी तो करेंगे चक्का जाम – मोक्ष कुमार प्रधान**

IMG 20260124 WA0185

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बदहाल व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने जल्द ही किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा और खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाई, तो कांग्रेस किसानों के समर्थन में चक्का जाम करने को मजबूर होगी।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि टोकन न कटने, सीमित धान खरीदी और समय सीमा समाप्त होने पर है इस कारण किसान बेहद परेशान हैं। महीनों की मेहनत के बाद भी किसान अपनी उपज बेचने में असफल हो रहे हैं, जो सरकार की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
उन्होंने कहा किसान अन्नदाता है, उसके साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि तुरंत धान खरीदी की सीमा बढ़ाए, समय-सीमा में विस्तार करे और हर किसान का एक-एक दाना खरीदे। अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!