
श्री विश्वकर्मा जयंती का तेरहवां विशाल जागरण सम्पन्न
हैदराबाद शमशाबाद हमीदुल्ला नगर स्थित श्री जाट समाज तेलंगाना सर्वे नंबर 49/1 के तत्वावधान विश्वकर्मा जयंती मारवाड़ी समिति हाईटेक सिटी, गच्छीबावली द्वारा विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
आज यहाँ गणेशाराम ढाका , रामनिवास गोरछिया , ओमप्रकाश सिंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती के तहत शुक्रवार 30 जनवरी 2026 सायं 7 बजे पूजा-अर्चना व महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। समारोह के लिए पंडाल को फूलों व लाइट से सजाया गया। ज्योत प्रज्वलन के बाद रात्रि में जागरण में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार दिनेश नागौरी एंड पार्टी म्युजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी। अंतरराष्ट्रीय डांसर अनु सोलंकी, मटकी डांसर मैना राजस्थानी, सुप्रसिद्ध डांसर पुजा चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किया। अवसर पर सर्व समाज ने अध्यक्ष व सचिव एवं अतिथियों का राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया। समाज बन्धुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। समस्त कार्यकारणी सदस्यगण ने समाज बन्धुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा भगवान को ब्रह्मांड का पहला वास्तुकार माना जाता है, जिन्हें महादेव के त्रिशूल, कृष्ण भगवान के सुदर्शन चक्र व अस्त्र-शस्त्र बनाने के लिए जाना जाता है। जयंती पर्व को विश्व भर में कारीगर, बढ़ई, शिल्पकार, लोहार, श्रमिक हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आयोजन में गणेशाराम ढाका, रामनिवास गोरछिया , ओमप्रकाश सिंवर, दामोदर लोछब, हनुमाननाथ सिद्ध, गोपालराम जाखड़, भंवरसिंह सिसोदिया, हुकमीचन्द्र जाट , कोजाराम नैण, रामप्रताप जाखड़,आणंद सिंह, नेमाराम सियाग झबरसिंह , सुरजाराम कुकणा, गजेन्द्र सिंह, लिखमाराम , पुनिया, मांगीलाल सिरडिया, चतरसिंह, टिकुराम सारण हजारिराम गोदारा,हनुमानराम कुम्हार, सुरेश बाडियासरा, ओमप्रकाश बाडियासरा, हुनमानराम मैंया, मुकराम सुथार व समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। कवरेज पत्रकार रिपोर्टर मिडिया जगदीश सीरवी ने किया। विश्वकर्मा जयंती का संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पी एम एल सीरवी यूट्यूब चैनल द्वारा किया गया l धन्यवाद ज्ञापन व महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








