जयपुर

सीपीआर को अनिवार्य जीवन कौशल के रूप में अपनाया जाए डॉ वी के जैन

4 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से जयपुर के नेवटा में स्थित सेंट जेवियर्स कैंप में कार्यक्रम आयोजित करेंगे

जयपुर डॉ वी के जैन सीनियर फिजिशियन और सीपीआर विशेषज्ञ ने बताया कि कोविड के बाद अचानक हृदय गति रुकने से मौत की घटनाओं में वृद्धि हुई जिसमें जान गवाने वाले युवा अधिक है इस स्थिति में जान बचाने में कार्डियोप्लामोनरी जैसे रिससिटेशन (cpr) काफी मददगार साबित होती है सीपीआर के प्रति जन जागरूकता बढ़ानी होगी सीनियर फिजिशियन डॉक्टर जैन ने बताया कि सीपीआर को अनिवार्य जीवन कौशल के रूप में अपनाया जाना चाहिए कार्यक्रम के रूप में यह पहला नीति निर्माता शिक्षण संस्थान और समाज को सीपीआर को एक अनिवार्य जीवन कौशल के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगी *मनमोहन अग्रवाल फाउंडर जयपुर वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्निवल* के द्वारा कहा गया कि अचानक हृदय गति रुकना कहीं भी कभी भी हो सकता है आम नागरिक द्वारा भी तुरंत दिया गया सीपीआर जीवन बचा सकता है यह विश्व रिकॉर्ड केवल आंकड़ों के लिए नहीं बल्कि हर नागरिक को जीवन रक्षा बनाने का एक संकल्प है हम 4 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से जयपुर के नेवटा में स्थित सेंट जेवियर्स कैंप में कार्यक्रम आयोजित करेंगे इस कार्यक्रम में आयोजन की ओर से दो गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा भी पेश किया जाएगा पहले रिकॉर्ड एक ही जगह पर सीपीआर रिले में सर्वाधिक लोगों के भाग लेने और दूसरा रिकॉर्ड एक स्थान पर सर्वाधिक मानव प्रतिरूप पर अभ्यास करने से संबंधित होगा इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य स्कूलों में सीपीआर को अनिवार्य करने की निरंतर मांग को और मजबूती से उठाना भी है

Back to top button
error: Content is protected !!