A2Z सभी खबर सभी जिले कीजयपुरराजस्थान

आगामी 28 जून से आयोजित होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की

जयपुर प्रथम, 23 जून। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आगामी 28 जून से आयोजित किया जाएगा। 28 जून को पोलियो अभियान पर नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को 4064 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिवसों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में जिले में नवजात से लेकर 05 वर्ष तक के 4 लाख 60 हज़ार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 28 जून को पोलियो अभियान पर 4064 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिवसों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. आशा मीणा ने बताया कि अभियान के आगामी तीन दिवसों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विभाग की ओर से गठित मोबाइल टीमें घर-घर जाकर खुराक से वचिंत नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायेगी। अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु क्षेत्र में 737 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही 140 ट्रांजिक्ट टीमें और 177 मोबाईल टीमें कार्य करेंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!