A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थानसमाज और विकास

वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक) उदयपुर संभाग की बैठक में सामाजिक सुधारों पर गहन चिंतन

समाज के विवाद निपटारे हेतु 21 सदस्यीय मध्यस्थता समिति का गठन

वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक) उदयपुर संभाग की बैठक में सामाजिक सुधारों पर गहन चिंतन

रिपोर्ट : निशांत पंडित (वैष्णव ), जिला प्रभारी, उदयपुर

, 12 2 11 3

उदयपुर । समस्त वैष्णव वैरागी समाज (आठ बैठक), उदयपुर संभाग की आम सभा जोगणिया माता मंदिर परिसर, गोवला पावर हाउस, उदयपुर में आयोजित हुई। सभा में उदयपुर संभाग की आठ बैठकों से 800 से अधिक समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर रोक, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा संगठन के आंतरिक विवादों के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में वैष्णव वैरागी आठ बैठक विकास समिति, उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों के मध्य चल रहे विवाद पर विस्तार से चर्चा की गई। परिवादी पक्ष की ओर से एडवोकेट अशोक वैष्णव ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद आम सभा ने प्रस्ताव पारित करते हुए स्पष्ट किया कि समाज के नियमों के विरुद्ध अध्यक्ष बनने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को समाज स्वीकार नहीं करेगा।

सभा में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति पर भी चिंता एवं नाराजगी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि दोनों पक्ष उपस्थित रहते तो विवाद के समाधान में और अधिक स्पष्टता आती। निष्पक्ष एवं सर्वमान्य समाधान के लिए 21 सदस्यीय मध्यस्थता समिति के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलनों का संचालन विकास समिति के अध्यक्ष जमनादास वैष्णव के नेतृत्व में किया जाएगा। साथ ही बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया तथा उदयपुर क्षेत्र में समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सामाजिक खर्चों एवं आधुनिक कुरीतियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विवाह समारोहों में प्री-वेडिंग फोटो एवं वीडियो शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, पेरावणी (लेन-देन) की प्रथा समाप्त करने तथा उपहार देने-लेने की परंपरा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव, पूर्व पार्षद रामदास वैष्णव, समाज के वरिष्ठजन मोहनदास, बद्रीदास (रेबारियों का गुड़ा), अशोक वैष्णव (मावली), बाबूदास, भरतदास, शंकरदास, माधवदास, धर्मदास, सरपंच जमनादास वैष्णव, दुर्गादास सहित विभिन्न मंडलों के महंतगण एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसका संपूर्ण आयोजन युवा टीम द्वारा किया गया तथा युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। इससे समाज में विकास एवं सुधार के प्रति युवाओं की जागरूकता और सकारात्मक सोच का परिचय मिला। कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग महेंद्र वैष्णव एवं बालाजी स्टूडियो, डांगियों की पंचोली द्वारा की गई तथा मंच संचालन हरीश वैष्णव ने किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!